इंग्लिश के चक्कर में लड़की ने कर ली शादी, बाद में खुली सच्चाई!
आजकल इंग्लिश बोलने को एक बड़ा स्टैंडर्ड माना जाता है। लोग सोचते हैं कि जो अच्छा इंग्लिश बोलता है, वह जरूर किसी बड़ी पोस्ट पर काम करता होगा। लेकिन कभी-कभी इसी सोच के चलते लोग धोखा भी खा जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला ने अपनी कहानी शेयर की है। इस वीडियो में महिला बता रही है कि कैसे इंग्लिश के प्रभाव में आकर उसने शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद जब सच्चाई सामने आई, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
इंग्लिश के प्रभाव में आकर की शादी
महिला, जिसका नाम शालिनी पंडित है, बताती हैं कि शादी से पहले उनके पति ने अपनी जॉब प्रोफाइल इंग्लिश में बताई थी। उन्होंने कहा था कि वे एक ऑटोमोबाइल कंपनी से जुड़े हुए हैं। साथ ही, गाड़ियों के "चार राउंड एलिमेंट्स" यानी टायर की जांच करते हैं और उनमें आने वाले डिफेक्ट का समाधान निकालते हैं। इतनी हाई-फाई इंग्लिश सुनकर शालिनी इम्प्रेस हो गईं। उन्हें लगा कि लड़का किसी बड़ी पोस्ट पर काम करता होगा और उन्होंने बिना ज्यादा सोचे शादी के लिए हां कर दी।
सच्चाई सामने आते ही उड़ गए होश
अब शादी हो गई, और शादी के बाद जब सच्चाई सामने आई, तो शालिनी के होश उड़ गए। असल में, उनके पति कोई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी में काम नहीं कर रहे थे। बल्कि वे गाड़ियों के पंचर बनाने का काम करते थे। जिस "डिफेक्ट सॉल्विंग" की बात उनके पति कर रहे थे, उसका मतलब था टायर के पंचर को ठीक करना! यानी जो प्रोफाइल उन्होंने इंग्लिश में समझी थी, वह असल में कुछ और ही निकली।
वीडियो हुआ वायरल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @i_shalini_pandit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। इस वीडियो को अब तक 65 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। हजारों लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ ने इसे एक सीख के रूप में देखा।
सीख: हकीकत जानना जरूरी है
यह वीडियो भले ही मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया हो, लेकिन इससे एक महत्वपूर्ण सीख मिलती है। सिर्फ किसी की इंग्लिश देखकर उसकी प्रोफाइल का अंदाजा लगाना सही नहीं। शादी या किसी बड़े फैसले से पहले चीजों को सही से समझना और जांचना जरूरी होता है। वरना बाद में पछ
ताना पड़ सकता है!



Comments