पालिका के निर्माणाधीन नाले के विरोध में प्रदर्शन • जनवाणी संवाददाता,

पालिका के निर्माणाधीन नाले के विरोध में प्रदर्शन • जनवाणी संवाददाता, कैराना नगरपालिका के निर्माणाधीन नाले के विरोध में आर्यपुरी के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर ठेकेदार पर मनमाने ढंग से नाला बनवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई हैं। कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी मोहल्लेवासियों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम स्वप्निल यादव को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा हसन स्टील फैक्ट्री तक सड़क किनारे आरसीसी नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं । लेकिन उसमें ठेकेदार अपनी मनमानी दिखा रहा हैं और नाले का ढलान राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर कर रहा हैं, जबकि राजमार्ग की ओर न कोई तालाब हैं और ना ही कोई बड़ा नाला हैं। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की मंशा हैं कि रास्ते में गड्ढा खुदवाकर उसमें गंदे पानी की निकासी की जाएं। जबकि उक्त नाले की निकासी पूर्व में नगर के मुख्य नाले में हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि यदि नाले के गंदे पानी की निकासी राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर की गई, तो मोहल्ले के लोगों के सामने भारी परेशानियां खड़ी हो जाएंगी, क्योंकि वर्तमान में बारिश होते ही जलभराव हो जाता हैं इसके बाद यह समस्या और बढ़ जाएगी। इसके अलावा लोगों के मकानों का गिरने का खतरा भी बढ़ जाएगा। ऐसे में भविष्य में कोई हादसा भी सकता है । उन्होंने नाले की निकासी नगर के मुख्य नाले में कराए जाने की मांग की हैं। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Comments