देश में आर्थिक और जातिगत भेदभाव पैदा कर रही है भाजपा सरकार:-चौधरी इंद्रसैन

*👉🏻देश में आर्थिक और जातिगत भेदभाव पैदा कर रही है भाजपा सरकार:-चौधरी इंद्रसैन*

 *👉🏻पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों से जनता में भारी रोष*

 ☑️गंगोह:- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने आज झाड़वन स्थित अपने फार्म हाउस पर एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आज पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है उससे आमजन बेहद परेशान हैं.
 कोरोना काल में टूटी हुई आर्थिक व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ पाई थी कि उसके बाद सरकार के लगातार ईंधन के मूल्य में वृद्धि से निम्न व मध्यम वर्गों के लोगों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो चुकी है 
जिन्होंने ₹35 लीटर पेट्रोल देने का वादा किया था आज 35 से ढाई गुना रेट पर पेट्रोल दिया जा रहा है जिन वादों को इन्होंने अपने घोषणा पत्रों में किया था आज उन वादों का कोई पता नहीं है वो किस स्थिति में है,।
स्मार्ट सिटी से लेकर किसानों की आय दोगुना करने तक इनके सभी वादे फेल साबित हुए हैं आज जिस प्रकार से किसान बिरादरी को जातिगत रूप देकर कहीं ना कहीं अपने हितों को साधने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है उससे यह लगता है कि इस पार्टी की नीति केवल फूट डालो राज करो की रह गयी है, 
किसान मजदूर व कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग हर जाति व धर्म में होते हैं 75 दिनों से चल रहा यह आंदोलन किसी एक बिरादरी का नहीं है किसी एक जाति का या धर्म का नहीं है यह आंदोलन किसानों का है और किसानों के साथ साथ आमजन के लिए भी ये काले कानून घातक साबित होंगे, जिस प्रकार से किसानों को अलग-अलग संज्ञा देकर बुलाया गया उससे साबित होता है कि इन लोगों का मानसिक स्तर कितना गिरा हुआ है. 
कोरोना काल में जब सिख लोग लंगर लगा रहे थे कहीं भी कोई आपदा हो सिख लोग सबसे पहले पहुंचते हैं तब वह देवदूत होते हैं लेकिन आज अगर सिख और अन्य किसान संगठन अपने हक मांग रहे हैं अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं तो आज उनको खालिस्तानी का दर्जा दिया जा रहा है कहीं ना कहीं यह सब बातें पीड़ा पहुंचाने वाली हैं यह सरकार अंग्रेजी सरकार की नीतियों पर चल रही है और इस देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है. !

*इस अवसर पर डॉक्टर सुभाष तनवीर प्रधान,अंशु खटाणा,हकीम नईम,इखलास, सुभाषचंद,प्रदीप कुमार, अमित सलारपुरा, बलकार सिंह,सरदार सुखदेव सिंह, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संदीप गदरहेड़ी, भूपेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे.*

Comments