सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी*



*✍️सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी*

*👉 जीटीवी इंडिया न्यूज़/लोकतंत्र की बात समाचार पत्र*

*कैराना (शामली)*

          ✔️सड़क किनारे गहरी खाई के पानी के अंदर अज्ञात बाइक सवार युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई। सोमवार को कैराना झिंझाना मार्ग पर नाहिद कॉलोनी के निकट सड़क किनारे खाई के अंदर पानी में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। बताया गया कि पानी के अंदर ही एक कैलीबर बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस द्वारा युवक की जेब की तलाशी ली गई तो मृत युवक की जेब के अंदर बाइक की आरसी मिली। जिस पर देवेंद्र पुत्र श्री पाल निवासी ऊन लिखा हुआ हैं। मृत युवक की उम्र करीब 23 साल है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

Comments